इस कंपनी ने अचानक 20 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, मुआवजे के तौर पर मिलेगा...

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 16, 2023, 02:23 PM IST

ShareChat Layoffs: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयरचैट (ShareChat) और शॉर्ट वीडियो पेलटफॉर्म मोज (Moj) काफी लोकप्रिय है। इनकी पैरेंट कंपनी ने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

नई दिल्ली। ट्विटर (Twitter), मेटा (Meta) और अमेजन (Amazon) के बाद कई कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी करना शुरू किया। इस लिस्ट में अब घरेलू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयरचैट (ShareChat) और शॉर्ट वीडियो पेलटफॉर्म मोज (Moj) की पैरेंट कंपनी मोहल्ला टेक (Mohalla Tech) भी शामिल हो गई है। कंपनी के सीईओ अंकुश सचदेवा के एक आंतरिक नोट के अनुसार, कंपनी ने अपने 20 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा छंटनी में बेंगलुरु स्थित फर्म में लगभग 500 नौकरियों में कटौती की जा रही है। वहीं पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने कम से कम 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।

sharechat

ShareChat Layoffs: इस कंपनी ने अचानक 20 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

2015 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

End of Feed