एथेनॉल उत्पादन में बढ़ी अनाज की हिस्सेदारी, अगस्त तक 895 करोड़ लीटर की सप्लाई

अनाज आधारित एथेनॉल में मक्का सबसे बड़ा योगदानकर्ता बनकर सामने आया है। अगस्त के अंत तक मक्के से 345 करोड़ लीटर एथेनॉल की सप्लाई हुई। इसके बाद सरप्लस FCI चावल से 214 करोड़ लीटर और डैमेज्ड फूड ग्रेन से 64 करोड़ लीटर एथेनॉल की सप्लाई हुई।

भारत में एथेनॉल उत्पादन के लिए अनाज आधारित कच्चे माल की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) के अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, चालू एथेनॉल सप्लाई ईयर 2025-26 में अब तक कुल 895 करोड़ लीटर एथेनॉल की सप्लाई हो चुकी है। इसमें करीब 624 करोड़ लीटर यानी लगभग 70 फीसदी हिस्सा अनाज आधारित फीडस्टॉक से आया है।

ethanol Price

एथेनॉल उत्पादन में अनाज की हिस्सेदारी बढ़ी

1048 करोड़ लीटर का था कॉन्ट्रैक्ट

एथेनॉल सप्लाई ईयर 2025-26 के लिए कुल 1048 करोड़ लीटर एथेनॉल का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। अगस्त के अंत तक इसमें से 895 करोड़ लीटर की सप्लाई की जा चुकी है। यानी कॉन्ट्रैक्ट की करीब 85 फीसदी मात्रा सप्लाई हो चुकी है।

End of Feed