Share Market Today: क्यों बाजार खुलते ही फिसले Sensex-Nifty, IT और Auto ने संभाला मोर्चा

शेयर बाजार आज खुलते ही बिकवाली के दबाव में है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली हावी है, खासतौर पर बैंकिंग सेक्टर दबाव बढ़ा रहा है। वहीं, IT और ऑटो में खरीदारी का ट्रेंड है।

Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 350 अंक टूटकर 78,192 के आसपास आ गया, जबकि Nifty 50 करीब 93 अंक फिसलकर 24,490 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। Nifty Bank में करीब 0.70% की गिरावट बाजार पर दबाव बढ़ा रही है।

Share Market Today Sensex nifty

बाजार गिरावट

शुरुआती कारोबार में बाजार का हाल

शुरुआती कारोबार में Nifty 120 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 24,460.90 अंक तक लुढ़क गया। इसी तरह सेंसेक्स भी 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 78,114.07 अंक तक लुढ़क गया। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव डाल रहे हैं। Nifty Bank 0.70% नीचे 57,282.85 पर था, जबकि Nifty Financial Services में 0.75% की गिरावट दर्ज हुई। Private Bank इंडेक्स भी 0.79% नीचे था। इससे साफ है कि बाजार की बड़ी कमजोरी फिलहाल बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में बिकवाली से आ रही है।

End of Feed