बाजार पर छाया होर्मुज का साया! Sensex 757, Nifty 199 अंक लुढ़ककर बंद

भारतीय शेयर बाजार पर होर्मुज संकट का सीधा असर दिखा है। इस सप्ताह लगातार दो दिन की मजबूती का ट्रेंड पलटता दिख रहा है। बेंचमार्क निफ्टी 199 और सेंसेक्स 757 अंक गिरावट में बंद हुआ है।

Share Market Today 22 April 2026: आज भारतीय शेयर बाजार पर Strait Hormuz Oil Supply का सीधा असर पड़ा है। इस सप्ताह के पहले दो दिन बाजार में मजबूती का ट्रेंड रहा। लेकिन, बुधवार 22 अप्रैल को यह ट्रेंड पलटता दिखा। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

stock market, share market, stock market today, share market today, sensex, nifty, market closing

Stock Market Closing (Image Source: Times Now Digital)

सेंसेक्स जहां 756.84 अंक फिसलकर 0.95% की गिरावट के साथ 78,516.49 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 199 अंक टूटकर 0.81% की गिरावट के साथ 24,378.10 अंक पर बंद हुआ। आज सुबह से ही बाजार का ट्रेंड कमजोर पड़ता दिख रहा है। कमजोर ग्लोबल ट्रेंड के बीच खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 254 अंक गैप डाउन के साथ खुला है। वहीं, निफ्टी 105.75 अंक गैप डाउन खुला।

End of Feed