Share Market Closing: शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स हरे निशान पर हुआ बंद

Share Market Closing: ​​सोमवार को शेयर बाजार ने शुरुआती गिरावट से उभरते हुए मजबूती दिखाई। शुरुआत में सेंसेक्स 261 अंक गिरकर 83,677.32 तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में बाजार ने तेजी पकड़ते हुए 83,978.49 का स्तर छू लिया। निफ्टी भी 25,645 के दिन के निचले स्तर से उभरकर 25,763 के ऊपर बंद हुआ।

भारतीय शेयर बाजार में 03 नवंबर को पूरे दिन भरी सुस्ती देखने को मिली। ट्रेडिंग के दौरान कभी गिरावट दिखी तो कभी मार्केट ने संभलने की कोशिश की। आखिर में BSE सेंसेक्स 39.78 अंक चढ़कर 83,978.49 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी 41.25 अंक की बढ़त के साथ 25,763.35 के स्तर पर बंद हुआ।

Share Market

एक समय ऐसा भी आया जब सेंसेक्स करीब 330 अंक तक टूट गया था, लेकिन कुछ प्रमुख सेक्टर्स में खरीदारी लौटने से बाजार ने रिकवरी कर ली। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट्स से मिले सकारात्मक संकेतों ने भी भारतीय बाजार को सपोर्ट दिया। नतीजतन, शुरुआती कमजोरी के बाद मार्केट मजबूत होकर बंद हुआ।

End of Feed