Share Market Today : Sensex 219, Nifty 59 अंक चढ़े; क्या दौड़कर थक गया बाजार?

शेयर बाजार में पिछले कई सत्रों से चली आ रही मजबूती अब थमती नजर आ रही है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex 219 और Nifty 59 चढ़ने के बाद अब सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। मार्केट ब्रेड्थ भी कमोजर है।

Share Market Today : घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में Sensex 219 अंक और Nifty 59 अंक तक चढ़े, लेकिन इसके बाद खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ गई। बाजार ने शुरुआती बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया और सीमित दायरे में कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स 78,248.31 से 78,504.01अंक के आसपास, जबकि निफ्टी 24,423.50 से 24,488.45 अंक के बीच कारोबार कर रहा है। बाजार की इस सुस्ती की सबसे बड़ी वजह हाल के दिनों में आई तेज़ तेजी मानी जा रही है। पिछले कुछ सत्रों में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब निवेशक मुनाफावसूली और नए संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि शुरुआती उत्साह ज्यादा देर तक नहीं टिक सका।

stock market, share market today, sensex, nifty

शेयर बाजार (Image Source: iStockphoto)

आईटी और बैंकिंग ने संभाला मोर्चा

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिली। निफ्टी आईटी करीब 1% तक चढ़ा। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों ने भी बाजार को सहारा दिया। निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और पीएसयू बैंक इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर मेटल, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। इससे साफ है कि निवेशक फिलहाल चुनिंदा बड़े शेयरों में ही खरीदारी कर रहे हैं।

End of Feed