Share Market Today : Sensex 320 अंक टूटा, Nifty 24,400 के नीचे, क्यों लुढ़का बाजार?

शेयर बाजार में बुधवार को बिकवाली हावी है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित पूरे मार्केट की ब्रेड्थ कमजोर है। हालांकि, PSU Bank स्टॉक्स में मजबूती देखने को मिली है।

Share Market Sensex Nifty Today : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिल रहा है। Nifty करीब 0.43% गिरकर 24,367.50 पर आ गया है। वहीं, Sensex 320.37 अंक टूटकर 77,833.88 पर कारोबार कर रहा है। बाजार सबसे बड़ा दबाव कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों का है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड करीब 0.89% चढ़कर 89.70 डॉलर प्रति बैरल और क्रूड ऑयल 0.91% बढ़कर 83.96 डॉलर पर पहुंच गया।

Stock Market Today sensex nifty

शेयर बाजार में गिरावट हावी

निफ्टी के ज्यादातर सेक्टर लाल

बाजार की कमजोरी सिर्फ बड़े इंडेक्स तक सीमित नहीं है। निफ्टी आईटी 0.74%, एफएमसीजी 0.81%, रियल्टी 1.07%, हेल्थकेयर 0.81% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.95% नीचे कारोबार कर रहे थे। हालांकि, मेटल और पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी दिख रही है। निफ्टी मेटल 0.50% और निफ्टी पीएसयू बैंक 1.81% ऊपर था। निफ्टी बैंक भी करीब 0.30% की बढ़त में था।

End of Feed