Share Market Today : Sensex 1197, Nifty 361 अंक उछला, सुबह-सुबह 8 लाख करोड़ का फायदा

शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी का रुख है। भारतीय बाजार का बेंचमार्क इंडेक्स Sensex जहां 1197 अंक उछल गया है। वहीं, Nifty में 361 अंक की तेजी देखने को मिली है।

Share Market Today : ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को शानदार शुरुआत की। Sensex शुरुआती कारोबार में करीब 1197 अंक चढ़ गया, जबकि Nifty 24,000 के स्तर के करीब पहुंच गया। खास बात यह रही कि सिर्फ बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली। वहीं, India VIX में गिरावट ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया।

Share Market Today : Sensex 1197, Nifty 361 अंक उछला, सुबह-सुबह 8 लाख करोड़ का फायदा

Nifty 361.95 अंक यानी 1.53 फीसदी की तेजी के साथ 23,984.85 तक उछल गया है। वहीं Sensex 1,197.32 अंक यानी 1.59 फीसदी उछलकर 76,725.27 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार की शुरुआत इतनी मजबूत रही कि शुरुआती मिनटों में Nifty और Sensex दोनों अपने दिन के उच्चतम स्तर पर ही कारोबार करते दिखे। इस दौरान निफ्टी जहां 24,011.40 अंक तक उछल गया। वहीं, सेंसेक्स 76,821.07 अंक तक पहुंच गया।

End of Feed