Share Market Today : Nifty-Sensex लुढ़के, क्या बता रहा निवेशकों की टेंशन का मीटर?

शेयर बाजार में मंगलवार को भी सुस्ती का माहौल है। शुरुआती कारोबार मे बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, मार्केट ब्रेड्थ में मजबूती है और विक्स घटा है।

Share Market Today Nifty-Sensex : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में निफ्टी करीब 0.18 फीसदी टूटकर 24,175 के आसपास आ गया, जबकि सेंसेक्स भी करीब 44 अंक की गिरावट के साथ 77,325 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में सबसे बड़ा दबाव ग्लोबल संकेतों, कच्चे तेल की ऊंची कीमत और रुपये की कमजोरी से बनता नजर आया। हालांकि, निवेशकों के डर का मीटर यानी इंडिया विक्स करीब 4.7 फीसदी गिरकर 10.98 पर आ गया है। यानी बाजार में बहुत ज्यादा घबराहट नहीं है, लेकिन निवेशक फिलहाल जोखिम लेने में सावधानी बरत रहे हैं।

Share Market Today Sensex, Nifty

शेयर बाजार में डर घटा

Nifty-Sensex क्यों फिसले?

मंगलवार के शुरुआती कारोबार में Nifty का रुख कमजोर रहा। इंडेक्स 24,175.75 पर खुला और शुरुआती दौर में 24,128.85 तक फिसल गया। यह पिछले बंद स्तर 24,219.05 से करीब 43 अंक नीचे था। सेंसेक्स भी 77,295 के आसपास खुला और शुरुआती कारोबार में 77,146 तक गया। यानी बाजार की शुरुआत से ही बिकवाली का दबाव दिखाई दिया। निफ्टीसिर्फ 11 शेयर बढ़त में थे, जबकि 39 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। इससे बाजार की शुरुआती चौड़ाई कमजोर होने का संकेत मिला। निफ्टी सेंसेक्स के रेंज बाउंड रहने के पीछे मंथली एक्सपायरी एक बड़ी वजह है।

End of Feed