Share Market Today : Nifty 170, Sensex 467 लुढ़का, RBI के झटके को तैयार बाजार!

शेयर बाजार में लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज RBI की तरफ से रेपो रेट के झटके को तैयार दिख रहा है। Nifty 170 और Sensex 467 अंक लुढ़क गया है।

Share Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार, 7 अक्टूबर को कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए। खासतौर पर बाजार रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दर बढ़ाए जाने वाले झटके को तैयार दिख रहा है। Nifty करीब 0.68% की गिरावट के साथ 22,620 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि सेंसेक्स 467 अंक टूटकर 72,606 के स्तर पर आ गया। बाजार में बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा है कि निफ्टी के 50 शेयरों में सिर्फ 6 शेयर बढ़त में हैं, जबकि 44 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी ने बुधवार को 22,690.45 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। लेकिन शुरुआती मिनटों में बिकवाली बढ़ने से इंडेक्स 22,600.45 के इंट्राडे लो तक फिसल गया। इसी तरह सेंसेक्स 72,965.38 पर खुला, लेकिन जल्द ही 72,599.85 का निचला स्तर देखा।

share market, stock market today, stock market  sensex, nifty

बाजार में मिलाजुला कारोबार (Image Source: iStockphoto)

चौतरफा दबाव में बाजार

शुरुआती बाजार आंकड़े बताते हैं कि कमजोरी सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं है। NSE पर 2,730 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,005 शेयर बढ़त में और 1,598 शेयर गिरावट में रहे। यानी शुरुआती कारोबार में गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़ने वाले शेयरों की तुलना में काफी ज्यादा रही। BSE पर भी यही तस्वीर दिखी। यहां 2,976 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,260 शेयर चढ़े और 1,530 शेयर कमजोर रहे।

End of Feed