Share Market Today, 28 Oct 2022: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बढ़ा बाजार, सेंसेक्स 60,000 के करीब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 03:51 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 28 October 2022: आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को भारतीय बाजारों से 2,818.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे थे।

Share Market News Today, 28 Oct 2022: विदेशी पूंजी की आवक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में मजबूती के बीच आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 60,000 के करीब बंद हुआ। 30 शेयरों वाला सूचकांक 203.01 अंक (0.34 फीसदी) चढ़कर 59,959.85 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 49.85 अंक (0.28 फीसदी) बढ़कर 17,786.80 पर बंद हुआ।

share market

Share Market Today: 60,000 के करीब बंद हुआ सेंसेक्स

पिछले कारोबारी सत्र में, BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.88 अंक यानी 0.36 फीसदी की वृद्धि के साथ 59,756.84 अंक पर बंद हुआ था। और निफ्टी में 80.60 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। यह 17,736.95 पर पहुंच गया था।

End of Feed