Share Market News Today, 30 Dec 2022: साल 2022 के आखिरी कारोबारी दिन निवेशकों को नुकसान हुआ है। पिछले सत्र में ग्लोबल शेयर मार्केट में तेजी का रुख था। एशियाई बाजारों से भी मजबूती के संकेत मिले थे। इसके बाद आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। लेकिन दिनभर बाजार के उतार- चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 293.14 अंक गिरकर 60,840.74 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 85.70 अंक लुढ़ककर 18,105.30 के स्तर पर बंद हुआ।
Share Market Today: 2022 के आखिरी दिन निवेशकों को हुआ नुकसान!
सेक्टोरल फ्रंट पर आज मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी के शेयरों में तेजी आई। वहीं बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर बंद हुए।
साल 2023 में कैसी रहेगी मार्केट? देखिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट -
2023 में कौन सा सेक्टर कर सकता है मार्केट को सरप्राइज? किस थीम का रहेगा बाजार में बोलबाला?देखिए @MaxLifeIns के डा… t.co/H91S1xcjHL
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
ग्लोबल मार्केट का ऐसा रहा हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को शानदार रिकवरी दर्ज की गई। अमेरिका का डाउ जोंस (Dow Jones) करीब 350 अंक यानी 1.05 फीसदी बढ़ गया। नैस्डैक (Nasdaq) में 2.59 फीसदी की तेजी आई। S&P 500 में 1.75 फीसदी उछला। FTSE 100, DAX और CAC 40 में क्रमश: 0.21 फीसदी, 1.05 फीसदी और 0.97 फीसदी की तेजी आई।
इन शेयरों में आई तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड प्रमुख कंपनियों में से शुक्रवार को बजाज फिनसर्व, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, विप्रो, एसबीआई, टेक महिंद्रा, रिलायंस और सन फार्मा में बढ़त आई।
गिरावट पर बंद हुए ये शेयर
वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, मारुति, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, एचडीएफसी, भारती एयर टेल और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान पर बंद हुए।
