Share Market News Today, 23 Dec 2022: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एख्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 60 हजार के भी नहीचे बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17 हजार के करीब है। सेंसेक्स 980.93 अंक (1.61 फीसदी) नीचे 59,845.29 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 320.55 अंक यानी 1.77 फीसदी गिरकर 17,806.80 के स्तर पर बंद हुआ।
Share Market Today: क्रिसमस से लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59,765.56 के निचले स्तर पर पहुंचा था। दिनभर के कारोबार के बाद बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,72,37,230.06 करोड़ रुपये हो गया। आइए डिटेल में जानते हैं दिनभर बाजार में कैसे कारोबार हुआ -
कैसा रहा आज का बाजार? कौन-से रहे #Gainers और #Loosers?कैसे रहे #Banking स्टॉक और #Midcap?कैसी हुई बाजार की… t.co/64AVccIFna
— ANI (@ANI) Dec 23, 2022
ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट का रुख -
#GlobalMarkets | ग्लोबल बाजारों से कमजोरी के संकेत अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ हुए बंद, #DowJones 348… t.co/cbSOLfDZzV
— ANI (@ANI) Dec 23, 2022
सभी सेक्टर्स धड़ाम
शुक्रवार को सभी सेक्टर्स धड़ाम हो गए। पीएसयू बैंक में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई। इसमें 6.06 फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी मीडिया 4.99 फीसदी और मेटल 4.47 फीसदी लुढ़क गए। इसके बाद सबसे ज्यादा गिरावट वाला सेक्टर रियल्टी रहा। यह 3.44 फीसदी लुढ़क गया। ऑटो में 2.54 फीसदी की गिरावट आई। वहीं बैंक, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी और प्राइवेट बैंक में एक फीसदी से ज्यादा, लेकिन दो फीसदी से कम की गिरावट आई। निफ्टी फार्मा में सबसे कम यानी 0.84 फीसदी की गिरावट आई।
दिग्गज शेयरों में गिरावट
बीएसई पर लिस्टेड प्रमुख शेयरों में आज टाइटन के अलावा सभी कंपनियों के शेयर लुढ़के। इनमें कोटक बैंक, एम एंड एम, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एल एंड टी, मारुति, इंडसइंड बैंक, विप्रो, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील शामिल हैं।
