Share Market Today, 22 May 2023 : शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 178 अंक उछला

Sensex 178 अंकों की मजबूती के साथ 61,908.53 पर है। वहीं Nifty 50 85 अंकों की तेजी के साथ 18,288.50 पर है। मेटल और आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत
  • SGX Nifty में गिरावट
  • अमेरिकी बाजार में भी कल आई कमजोरी

Share Market News Today, 22 May 2023: आज शेयर बाजार के लिए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। आज सोमवार को शेयर बाजार में मजबूती दिख रही है। करीब 11 बजे Sensex 178 अंकों की मजबूती के साथ 61,908.53 पर है। वहीं Nifty 50 85 अंकों की तेजी के साथ 18,288.50 पर है। मेटल और आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है।

इन शेयरों में है तेजी

जिन बड़े शेयरों में तेजी है उनमें सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और इंफोसिस शामिल हैं। हालांकि इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के साथ एचडीएफसी में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

End of Feed