Share Market News Today, 20 September 2023: आज शेयर बाजार (Stock Market) में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में काफी कमजोरी दर्ज की गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 796 अंक या 1.18 फीसदी की कमजोरी के साथ 66,800.84 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 231.90 अंक या 1.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 19,901.40 पर रहा।
शेयर बाजार में भारी गिरावट
सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से सबसे अधिक गिरावट HDFC Bank में आई, जो कि 4 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की बैठक है, जिससे पहले ही भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की।
2.38 लाख करोड़ रु का नुकसान
आज आई गिरावट से निवेशकों को एक ही दिन में निवेशकों को 2.38 लाख करोड़ रु का नुकसान हुआ। दरअसल 18 सितंबर को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 322.99 लाख करोड़ रु थी, जो आज 320.61 लाख करोड़ रु रह गई। यानी एक दिन में 2.38 लाख करोड़ रु का नुकसान।क्यों आई गिरावट
फेस्टिव सीजन से पहले शेयर बाजार में काफी तेजी है। तेजी के बीच आई ये गिरावट एक विराम है, जिसमें निवेशकों द्वारा की गई प्रॉफिट बुकिंग या मुनाफावसूली शामिल है। विश्लेषकों को उम्मीद है कि फेस्टिव सीज़न के दौरान ट्रेड वॉल्यूम कम रहेगा और शॉर्ट टर्म में विदेशी निवेशक बिक्री कर सकते हैं।
भारत एक प्रमुख तेल आयातक है और ब्रेंट क्रूड की बढ़ती कीमतें भारत को प्रभावित कर रही हैं। ये बढ़ती कीमतें आयात बिल और चालू खाता घाटा बढ़ाकर निवेशकों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं।
सेंसेक्स के किन 5 शेयरों में है सबसे अधिक तेजी
- पावर ग्रिड : 1.10 फीसदी
- ऐक्सिस बैंक : 0.94 फीसदी
- एनटीपीसी : 0.85 फीसदी
- महिंद्रा एंड महिंद्रा : 0.69 फीसदी
- टाटा मोटर्स : 0.65 फीसदी
- बजाज फाइनेंस : 0.58 फीसदी
सेंसेक्स के किन 5 शेयरों में है सबसे अधिक गिरावट
- एचडीएफसी बैंक : 3.73 फीसदी
- रिलायंस इंडस्ट्रीज : 1.61 फीसदी
- जेएसडब्लू स्टील : 1.53 फीसदी
- मारुति सुजुकी : 1.32 फीसदी
- अल्ट्राटेक सीमेंट : 1.11 फीसदी
- हिंदुस्तान यूनिलीवर : 0.93 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार में गिरावट की और कुछ शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
