Share Market News Today, 20 March 2023: यूबीएस ग्रुप का क्रेडिट सुइस के ऐतिहासिक अधिग्रहण के बावजूद निवेशकों में डर का माहौल रहा। जिससे वैश्विक बाजार में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ खुले। पहले एक घंटे में सेंसेक्स में 550 अंकों की गिरावट दिखी, ये 57,250 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 161 अंक कमजोर होकर 16940 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।
Share Market Today: टाटा मोटर्स और इफोसिस टॉप लूजर्स
आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर में दिखी गिरावट
सभी 13 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में से फाइनेंशियल और आईटी में क्रमशः 0.7% और 1.4% की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 शेयर्स में से 45 शेयर्स में गिरावट रही। गुजरात के मुंद्रा में 4.2 बिलियन डॉलर की पेट्रोकेमिकल परियोजना पर काम बंद करने की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के सभी शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।
टाटा मोटर्स और इफोसिस टॉप लूजर्स
सेंसेक्स के 30 शेयर मे से 28 शेयर लाल निशान में और 2 हरे निशान में रहे। आज के टॉप गेनर्स में टाइटन, हिन्दुस्तान यूनिलीवर शामिल रहे। जबकि टॉप लूजर्स में TCS, इंफोसिस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, SBI, मारुति, HDFC बैंक, टाटा मोटर्स शामिल रहे।
एशियाई बाजारों में भी रही गिरावट
आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी में 0.46 फीसदी और निक्केई 225 में 0.84 फीसदी कमजोरी रही। ताइवान वेटेड 0.09 फीसदी और कोस्पी 0.35 फीसदी कमजोर हुआ है तो शंघाई कंपोजिट भी 0.34 फीसदी टूटा। स्ट्रेट टाइम्स में 0.91 फीसदी और हैंगसेंग में 2.10 फीसदी गिरावट दिख रही है।
