Share Bazar Today: मिल रहे पॉजिटिव रुझान, SGX Nifty में मजबूती, टाटा मोटर्स सहित इन शेयरों पर रखें नजर

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 20 April 2023 : आज कई शेयर फोकस में रहेंगे, जिनमें टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाजार खुलने से पहले SGX Nifty में मजबूती
  • ग्लोबल मार्केट में दिख रही कमजोरी
  • टाटा मोटर्स सहित कई शेयरों रहेंगे नजर में

Share Market News Today, 20 April 2023 : भारतीय शेयर बाजार को आज खुलने से पहले पॉजिटिव रुझान मिल रहे हैं। आज सुबह एसजीएक्स निफ्टी 52 अंक या 0.29 फीसदी की मजबूती के साथ 17705.5 पर है। इससे पहले बुधवार को निफ्टी 41 अंक गिरकर 17,618 पर बंद हुआ था, जबकि SGX वायदा 17,676 पर रहा था।

share market today

शेयर बाजार खुलने से पहले एसजीएक्स निफ्टी में तेजी

जानिए ग्लोबल मार्केट का हाल

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी दिख रही है। कल अमेरिका में डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 43 अंक या 0.1 प्रतिशत टूटा, जबकि एसएंडपी 500 वायदा 0.2 प्रतिशत और नैस्डैक-100 वायदा 0.3 प्रतिशत लुढ़का। उधर यूरोप में पैन-यूरोपीय स्टॉक्सएक्स 600 सूचकांक 0.1 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

End of Feed