Share Bazar Today: बाजार के लिए निगेटिव संकेत, SBI सहित इन शेयरों पर नजर

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 19 April 2023: बाजार को आज निगेटिव रुझान मिल रहे हैं, जिससे शेयर बाजार में फ्लैट शुरुआत हो सकती है। एशियाई बाजारों में कोई खास कारोबार नहीं हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज बाजार को मिल रहे निगेटिव संकेत
  • एसबीआई सहित कई शेयरों पर रहेगा फोकस
  • कई कंपनियां पेश करेंगी तिमाही नतीजे

Share Bazar News Today, 19 April 2023: आज भारतीय शेयर बाजार के लिए कारोबारी हफ्ते का तीसरा कारोबारी दिन है। कल शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद आज एसजीएक्स निफ्टी में 7.5 अंक या 0.04 फीसदी की गिरावट दिख रही है। एसजीएक्स निफ्टी 17714 पर है। वहीं अमेरिकी बाजारों में कल मामूली गिरावट आई, जबकि यूरोपीय बाजारों सुस्त कारोबार देखने को मिला। एशियाई बाजारों में भी कोई खास उत्साह नहीं दिख रहा है।

Share Market Today

एसबीआई सहित कई शेयरो ंपर फोकस रहेगा

निक्केई करीब 65 अंकों की कमजोरी के साथ 28,593.26 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट 7.74 अंक नीचे फिसल कर 3,385.59 पर है। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी केवल 1.92 अंक ऊपर 2573 पर है।

End of Feed