Share Market Today, 18 Oct 2022: निवेशकों को हो रहा है जमकर मुनाफा! तीन देनों से बाजार में तेजी का सिलसिला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 09:59 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 18 October 2022: पिछले सत्र में सेंसेक्स 491.01 अंक यानी 0.85 फीसदी बढ़कर 58,410.98 अंक पर और निफ्टी 126.10 अंक यानी 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 17,311.80 पर बंद हुआ था।

Share Market News Today, 18 Oct 2022: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी है। वैश्विक शेयर बाजार में सुधार के बीच प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी देखी जा रही है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 457.74 अंक यानी 0.78 फीसदी बढ़कर 58868.72 अंक पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 139.20 अंक (0.80 फीसदी) की तेजी के साथ 17451 के स्तर पर खुला। बाजार के खुलने के बाद तेजी और भी बढ़ गई। शुरुआती कारोबार में 1433 शेयरों में तेजी आई, 443 शेयरों में गिरावट आई और 83 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

share market

Share Market Today: निवेशकों को हो रहा है जमकर मुनाफा!

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और बैंकों के दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजों से स्थानीय शेयर बाजार को समर्थन मिला है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं। उन्होंने सोमवार को 372 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

End of Feed