Share Market Today, 17 Oct 2022: बाजार में शानदार उछाल, सेंसेक्स 58400 के पार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 04:11 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 17 October 2022: शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,011.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्लोबल बाजार में पिछले 8 दिनों में 7 बार नेगेटिव क्लोजिंग हुई।
  • पिछले सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी।
  • देश में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मर्केट कैप सबसे अधिक है।

Share Market News Today, 17 Oct 2022: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 491.01 अंक यानी 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 58,410.98 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.10 अंक (0.73 फीसदी) उछलकर 17,311.80 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 271.32 अंक यानी 0.46 फीसदी के नुकसान में रहा था।

share market

Share Market Today

सोमवार को मीडिया, मेटल और रियल्टी के अलावा सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी पीएसयू बैंक के शेयरों में आई। इसके अलावा बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और प्राइवेट बैंक भी बढ़त पर बंद हुए।

End of Feed