भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी, अमेरिकी बैंक बंद होने का दिख रहा असर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 14, 2023, 11:19 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 14 March 2023: भारतीय शेयर बाजार गिरावट का दौर जारी है। एक दिन पहले आए महंगाई आंकड़े में थोड़ी सी रहत मिली है पर इसका मार्केट पर कोई असर नहीं दिख रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सभी सेक्टोरल इंडेक्स में दिखी गिरावट
  • एशियाई बाजारो में भी गिरावट
  • अमेरिकी बाजारों पर रहा दबाव

Share Market News Today, 14 March 2023: भारतीय शेयर मार्केट में हफ्ते के दूसरी कारोबारी दिन 14 मार्च 2023, मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 10:20 पर सेंसेक्स 188 अंक की गिरावट के साथ 58,081 पर और निफ्टी 55 अंक की गिरावट के साथ 17,099 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 18 शेयर गिरावट और 12 शेयर बढ़त में रहे। इनमें टेक महिन्द्रा, बजाज फिनजर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट है। वहीं टाइटन और टाटा स्टील में मामूली बढ़त रही।

share market

Share Market Today: टेक महिन्द्रा, बजाज फिनजर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट है।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में दिखी गिरावट

निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। इनमें आईटी, पीसयू बैंक, रियल्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बैंक, ऑटो और मेटल जैसे सेक्टर फ्लैट कारोबार कर रहे हैं।

End of Feed