Share Market Today, 13 Dec 2022: मंगलवार को बाजार में 'मंगल',सेंसेक्स में जोरदार उछाल

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 13, 2022, 04:02 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 13 December 2022: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया।

Share Market News Today, 13 Dec 2022: मंगलवार को दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद स्टॉक मार्केट तेजी के साथ बंद हुई। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 400 अंकों से भी ज्यादा का उछाल आया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक से भी ज्यादा बढ़ा। सेंसेक्स 402.73 अंक (0.65 फीसदी) ऊपर 62,533.30 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 110.85 अंक उछलकर 18,608.00 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 18,617.25 पर पहुंच गया था। अब बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,89,93,096.10 करोड़ रुपये हो गया।

share market

Share Market Today: मंगलवार को शेयर बाजार में 'मंगल'

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें, तो एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी के अलावा सभी सेक्टर्स में बढ़त है। इनमें बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, आईटी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

End of Feed