Share Market Today, 05 May 2023: बाजार में हो सकती है कमजोर शुरुआत, ये फैक्टर्स रह सकते हैं हावी

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 05 May 2023: आज बाजार को कमजोर संकेत मिल रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार में भी आज गिरावट के साथ शुरुआत हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाजार को मिल रहे निगेटिव ट्रेंड
  • अमेरिकी-यूरोपीय बाजारों में आई गिरावट
  • एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

Share Market News Today, 05 May 2023: आज शेयर बाजार (Stock Market) के लिए कारोबारी हफ्ते का पांचवा और अंतिम कारोबारी दिन है। खुलने से पहले ही शेयर बाजार को निगेटिव ट्रेंड मिल रहे हैं। करीब सवा 8 बजे SGX Nifty 36.,5 या 0.20% की कमजोरी के साथ 18248 पर है।

share market today

शेयर बाजार के लिए निगेटिव रुझान

एशियाई बाजारों में जापान का Nikkei बंद है, जबकि चीन का Shanghai Composite 0.71 फीसदी कमजोरी दिखा रहा है। इससे पहले साउथ कोरिया का Kospi कल लाल निशान में बंद हुआ था। कॉस्पी में आज ट्रेड नहीं हो रहा है।

End of Feed