Share Market Today : बाजार में मिलाजुला कारोबार, Sensex-Nifty सपाट, IT शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत मिलीजुली रही। खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स सपाट बने हुए हैं। वहीं, मार्केट ब्रेड्थ भी बाजार के किसी एक दिशा में बढ़ने के संकेत नहीं दे रही है।

Share Market Today Nifty Sensex : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। Sensex और Nifty लगभग सपाट कारोबार कर रहे हैं। Nifty मामूली बढ़त के साथ 24,214 के आसपास है, जबकि Sensex करीब 15 अंक की गिरावट के साथ 77,458 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। Nifty में जहां बैंकिंग और कुछ चुनिंदा सेक्टरों से सहारा मिल रहा है, वहीं IT, FMCG और Auto शेयरों पर दबाव है। Nifty IT करीब 0.03 फीसदी नीचे है।

share market, stock market today, stock market  sensex, nifty

बाजार में मिलाजुला कारोबार (Image Source: iStockphoto)

बैंकिंग शेयरों में दिखी मजबूती

शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों ने बाजार को सहारा दिया। Nifty Bank करीब 0.08 फीसदी ऊपर 57,829 के आसपास है, जबकि Nifty Financial Services में 0.14 फीसदी की तेजी है। Private Bank इंडेक्स 0.48 फीसदी चढ़ा है। इसके अलावा Realty और Consumer Durables इंडेक्स में भी मजबूती दिखाई दे रही है। हालांकि, Auto, FMCG, IT और Media जैसे सेक्टरों में शुरुआती कमजोरी देखने को मिली है। Nifty IT 0.03 फीसदी, Auto 0.16 फीसदी और FMCG 0.26 फीसदी नीचे है। Cement इंडेक्स में करीब 0.54 फीसदी की गिरावट सबसे ज्यादा दबाव वाली चाल में शामिल है।

End of Feed