Share Market Today : क्रूड की धार पर फिसला बाजार, Sensex 600, Nifty 180 अंक फिसले, IT और फार्मा से राहत

शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, IT और फार्मा से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

Share Market Today : घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को कमजोर शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटकर 77,561.31 तक फिसल गया है। वहीं, निफ्टी करीब 180 अंक फिसलकर 24,213.45 के आसपास पहुंच गया है। बाजार पर वैश्विक संकेतों का दबाव साफ दिखाई दिया।

share market today Sensex nifty today

बाजार में गिरावट का रुख जारी

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ने की वजह से क्रूड ऑयल के दाम में तेजी देखने को मिली है। इसका असर ऑयल एंड गैस इंडेक्स पर देखने को मिला है, जो शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा 1.42% टूट गया है। इसके अलावा रियल्टी, मीडिया, ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

End of Feed