Share Market Today: अमेरिका से आई एक खबर और नया रिकॉर्ड बनाने से चूक गए सेंसेक्स-निफ्टी, लाल निशान पर हुई शुरुआत

Stock Market Today: AI शेयरों में भारी बिकवाली, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का दबाव और फेड की संभावित पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता इन सबने निवेशकों का मूड थोड़ा बिगाड़ दिया है। सेंसेक्स निफ़्टी की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई. घरेलू बाजार का 30 स्टॉक्स का प्रमुख सूचकांक 240 अंकों की गिरावट के साथ 85,479.09 के लेवल पर खुला तो वहीं निफ्टी 82.60 अंक यानी 0.32 फीसदी गिरावट के साथ 26,109.55 अंक पर खुला।

Stock Market Today: आज शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद खास दिन है। रोजाना होने वाले उतार-चढ़ाव से अलग, इस शुक्रवार भारतीय बाजार एक ऐसे मुकाम के बेहद करीब पहुंच चुका है जिसका इंतजार निवेशक पिछले 14 महीनों से कर रहे थे। सेंसेक्स अपने लाइफटाइम हाई 85,900 के करीब पहुंच गया था, लेकिन अमेरिका से एक खबर आई और शुक्रवार को एक बार फिर निवेशकों के अरमानों पर पानी फिर गया। दो दिन की जबरदस्त रैली के बाद सेंसेक्स निफ़्टी शुक्रवार को धराशाई हो गए।

Share Market

सेंसेक्स निफ़्टी की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई। घरेलू बाजार का 30 स्टॉक्स का प्रमुख सूचकांक 240 अंकों की गिरावट के साथ 85,479.09 के लेवे पर खुला तो वहीं निफ्टी 82.60 अंक यानी 0.32 फीसदी गिरावट के साथ 26,109.55 अंक पर खुला। घरेलू शेयर बाजार ऐसे समय खुला जब अमेरिकी बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। AI शेयरों में भारी बिकवाली, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का दबाव और फेड की संभावित पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता इन सबने निवेशकों का मूड थोड़ा बिगाड़ दिया है। ग्लोबल संकेत भले कमज़ोर हों, लेकिन एफआईआई और डीआईआई की की गई खरीदारी बाजार को कुछ हद तक सहारा देती दिख रही है। इसके साथ ही गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने लाइफटाइम हाई के करीब क्लोज देकर निवेशकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया था। अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि आज बाजार नई तेजी दिखाता है या ग्लोबल कमजोरी के सामने लड़खड़ा जाता है।

End of Feed