Share Market Today: क्यों बिगड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल!

Share Market Today: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार का मूड बिगड़ा नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ 82,065.76 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 100 अंक फिसलकर 25,010.35 के स्तर पर आ गया। ग्लोबल संकेतों में कमजोरी और मुनाफावसूली के चलते बाजार का मूड बिगड़ा नजर आ रहा है।

शेयर बाजार में आज शुक्रवार को मंदी का माहौल देखने को मिला। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन बाजार की शुरुआत ही भारी गिरावट के साथ हुई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। बीएसई सेंसेक्स करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ 82,065.76 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 100 अंक फिसलकर 25,010.35 के स्तर पर आ गया। ग्लोबल संकेतों में कमजोरी और मुनाफावसूली के चलते बाजार का मूड बिगड़ा नजर आ रहा है।

Share Market Crash

Share Market Crash (Pic Credit: iStock)

शेयर बाजार में आज सुस्ती का माहौल बना हुआ है, जिसकी मुख्य वजह ग्लोबल बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में 121 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 25,000 के नीचे चला गया। हालांकि अमेरिकी बाजारों में तेजी जारी रही नैस्डैक और S&P 500 ने नए रिकॉर्ड बनाए, लेकिन डाओ जोंस 300 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाओ फ्यूचर्स में बाद में 100 अंकों की तेजी दर्ज हुई। जापान के निक्केई इंडेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट रही।

End of Feed