शांति के संदेशों से झूमा बाजार, ₹9 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की पूंजी, सेंसेक्स 1372 अंक उछला

24 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर शांति संकेतों और मजबूत ग्लोबल क्यूज के चलते निवेशकों का भरोसा लौटा और बाजार ने जोरदार उछाल दर्ज किया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे निवेशकों की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ।

Share Market Today 24 March: आज 24 मार्च को शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति संकेतों ने वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बनाया, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। शुरुआती गैप-अप के बाद बाजार ने दिनभर अपनी मजबूती बनाए रखी और अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ, जिससे बाजार में खरीदारी का दायरा बढ़ा। सेंसेक्स 1372 अंक उछलकर बंद हुआ और निफ्टी 22,900 के पार बंद हुआ।

Market react on trump announcement

ट्रंप के वादे पर बाजार ने जताया भरोसा

सेंसेक्स-निफ्टी: दिनभर मजबूती

सेंसेक्स 74,068 के स्तर पर बंद हुआ और 1,372 अंकों की बढ़त दर्ज की। दिन के दौरान 74,489 का हाई और 73,084 का लो बनाते हुए इंडेक्स ने वोलैटाइल लेकिन पॉजिटिव ट्रेंड दिखाया। वहीं, निफ्टी 22,912 पर बंद हुआ और करीब 400 अंकों की तेजी दर्ज की। इंडेक्स ने 23,057 का हाई और 22,624 का लो छुआ। एडवांस-डिक्लाइन रेशियो मजबूत रहा, जो बाजार की व्यापक मजबूती को दर्शाता है।

End of Feed