Share market Today 14-May-2026 : Sensex 900 और Nifty 300 अंक तक उछले, रैली मोड में मेटल और फार्मा स्टॉक्स

Share market Today 14-May-2026 : आज भारतीय शेयर बाजार में पॉजिटिव ग्लोबल माहौल के चलते तेजी का रुख है। Sensex 900 और Nifty में 300 अंक तक उछल गए हैं। आज भी मेटल और फार्मा स्टॉक्स में तेजी है।

Share market Today 14-May-2026 । आज का शेयर बाजार : आज भारतीय शेयर बाजार में पॉजिटिव ओपनिंग देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) की मुलाकात से ग्लोबल शेयर मार्केट्स में पॉजिटिव माहौल है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है। खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty में गैप अप ओपनिंग हुई है।

Share Market Today Sensex nifty

शेयर बाजार में तेजी

NSE डाटा के मुताबिक Nifty 300 अंक से ज्यादा के उछाल के साथ 23,747.80 तक पहुंच गया है। वहीं, BSE के डाटा के मुताबिक Sensex 900 अंक से ज्यादा तेजी के साथ 75,600.51 पर पहुंच गया है। बाजार में चौतरफा खरीदारी के बीच आज भी Metal और Pharma स्टॉक्स में जोरदार तेजी का माहौल है। इससे पहले Sensex जहां 338.14 अंक तेजी में खुला है। वहीं, Nifty में 118 अंक गैप अप ओपनिंग हुई है।

End of Feed