Share Market Today : Sensex 200, Nifty 70 अंक चढ़ा, IT, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में मजबूती

शेयर बाजार में जुलाई सीरीज की मजबूत शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty सहित ज्यादातर इंडेक्स में मजबूती है। खासतौर पर IT, ऑटो बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।

Share Market Today : वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव सपोर्ट के साथ 1 जुलाई, 2026 को भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex 200 अंक से ज्यादा उछलकर 76,697.63 तक चढ़ गया। वहीं, NIFTY 70 अंंक की तेजी के साथ 23,934.90 तक पहुंच गया है। खासतौर पर IT, ऑटो, बैंकिंग और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी के दम पर घरेलू शेयर बाजार ने जुलाई के पहले कारोबारी दिन मजबूत शुरुआत की। हालांकि मेटल और बैंकिंग शेयरों में हल्का दबाव देखने को मिला।

Share market Today, Stock Market, NSE, BSE, Nifty, Sensex

शेयर बाजार में तेजी (image source: iStock)

आईटी, ऑटो और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी, ऑटो, फार्मा, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मीडिया इंडेक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इससे साफ संकेत मिला कि निवेशक फिलहाल चुनिंदा सेक्टर्स में दांव लगा रहे हैं। दूसरी ओर मेटल, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स हल्की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।

End of Feed