Closing Bell: आईटी और मेटल शेयरों में तूफानी तेजी, ऑल टाइम हाई के पास निफ्टी-सेंसेक्स; ये रहे आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

Share Marekt Analysis : भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे सत्र में तेजी का रुख देखने को मिला। खासतौर पर आईटी और मेटल स्टॉक्स में हुई जबरदस्त खरीदारी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी जहां ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गए। वहीं, इस दौरान NSE और BSE दोनों ही एक्सचेंज पर एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो बुल्स के फेवर में दिखा। इससे पता चलता है कि निफ्टी-सेंसेक्स के साथ ही बाजार में व्यापक खरीदारी हुई है।

Share Market Closing Analysis: शेयर बाजार में दो सत्र की तेजी से निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। निफ्टी और सेंसेक्स के साथ ही सेक्टोरल और ब्रॉड मार्केट इंडेक्स में भी सोमवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी आईटी इंडेक्स सोमवार को सेक्टोरल मार्केट में 2 फीसदी के करीब तेजी के साथ टॉप गेनर रहा। वहीं, ब्रॉड मार्केट में वोलैटिलिटी इंडेक्स India Vix के रिकॉर्ड लो पर आने से बाजार में मजबूत बुलिश सेंटिमेंट दिख रहा है।

Top Gainers and Losers

ये स्टॉक रहे आज के टॉप गेनर और लूजर। (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)

कैसा रहा निफ्टी और सेंसेक्स का हाल

बेंचमार्क इंडेक्स NIFTY-SENSEX ने दिनभर की ट्रेडिंग में मजबूत ग्रिप बनाए रखी और ऊपरी स्तरों के पास क्लोजिंग दी है। सेंसेक्स 85,145.90 अंक पर ओपन हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान 85,145.86 अंक के इंट्रा डे लो और 85,601.33 अंक के इंट्रा डे हाई को टच करते हुए दिन के आखिर में 0.75% की तेजी के साथ 638.12 अंक बढ़कर 85,567.48 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 26,055.85 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 26,047.80 अंक इंट्रा डे लो और 26,180.70 इंट्रा डे हाई तक गया। दिन के आखिर में 0.79% की तेजी के साथ 206 अंक चढ़कर निफ्टी 26,172.40 पर बंद हुआ।

End of Feed