Share Market Special Session: विशेष सेशन के पहले सत्र में सेंसेक्स, निफ्टी नये रिकॉर्ड स्तर पर, इन शेयरों में तेजी

Share Market Today: सेंसेक्स शेयरों में टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहे।दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी शामिल हैं।

Share Market Today:स्थानीय शेयर बाजारों में शनिवार को विशेष कारोबारी सत्र के पहले सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 114.91 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 73,860.12 अंक पर पहुंच गया। कुल 45 मिनट के कारोबार में मानक सूचकांक रिकॉर्ड 73,982.12 अंक तक चला गया था।पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 56.25 अंक चढ़कर नये शिखर 22,395 अंक के नये शिखर पहुंच गया।

share  market

शेयर मार्केट

जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का आंकड़ा बेहतर रहने और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से बाजार में तेजी बनी रही।देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बड़े व्यवधान से निपटने की अपनी तैयारी को परखने के लिए शनिवार को इक्विटी एवं इक्विटी वायदा एवं विकल्प कैटेगरी में विशेष कारोबारी सत्र का आयोजन कर रहे हैं।

End of Feed