पैसे की बारिश, 2 दिन में 20 लाख करोड़ कमाई! लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर पार

Share Market में दो दिन से ताबड़तोड़ तेजी जारी है। इसे देखते हुए लग रहा है, मानो बाजार में पैसे की बारिश हो रही है। क्योंकि, फरवरी में महज दो दिन में निवेशकों की पूंजी में 20 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

Share Market में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। पिछले सिर्फ दो कारोबारी सत्रों में निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹20 लाख करोड़ का इजाफा हो गया। इस तेज उछाल के साथ BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप इस साल पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। यह आंकड़ा कितना बड़ा है, इसका अंदाज इस बात से लगा सकते हैं कि भारत की GDP फिलहाल 4 ट्रिलियन डॉलर के करीब है। इस तरह भारत के बाजार में लिस्टेड कंपनियों की कीमत भारत की अर्थव्यवस्था से ज्यादा है।

BSE Market

बाजार में जोरदार तेजी

दो दिन में बदला बाजार का माहौल

फरवरी के पहले दो ट्रेडिंग सत्रों में बाजार में खरीदारी की बाढ़ आ गई। BSE के आंकड़ों के मुताबिक, लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब ₹4.50 लाख करोड़ करोड़ से बढ़कर ₹4.74 लाख करोड़ करोड़ के स्तर पर पहुंच गया। यानी महज दो दिन में निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹20 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।

End of Feed