Trump ने उगली आग, 30 मिनट में ₹10 लाख करोड़ साफ; Crude $80 के करीब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से पूरी दुनिया के बाजार थर्रा गए हैं। महज 30 मिनट में ही भारतीय शेयर बाजार से 10 लाख करोड़ साफ हो गए हैं। Sensex करीब 1900 Nifty 580 अंक से ज्यादा लुढ़के।

Share Market Crash : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर दिए गए सख्त बयान के बाद ग्लोबल निवेशकों में डर बढ़ गया। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ हुआ एमओयू अब खत्म हो चुका है और वह अब ईरानियों से कोई समझौता नहीं करना चाहते। इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में करीब 7 % का तेज उछाल आया, जिसका सीधा असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर पड़ा। 3 बजे तक Sensex 1900 अंक से ज्यादा टूटकर 76,259.03 तक लुढ़क गया और निफ्टी करीब 580 अंक से ज्यादा लुढ़कर 23,805.20 तक फिसल गया।

Share Market Crash

बाजार में आई बड़ी गिरावट

30 मिनट में ₹10 लाख करोड़ साफ

BSE के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार 6 जुलाई को सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹4,81,50,174.783 करोड़ था, जबकि आज कारोबार के दौरान यह घटकर करीब ₹4,71,83,775 करोड़ रह गया। यानी निवेशकों की संपत्ति में लगभग 10 लाख करोड़ की कमी आ गई।

End of Feed