एक महीने में 5% से ज्यादा लुढ़के Sensex-Nifty, इस साल 14% क्रैश, 24 लाख करोड़ साफ

भले ही आधिकारिक तौर पर शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति को क्रैश नहीं कहा जा रहा है। लेकिन, 1 महीने में सेंसेक्स और निफ्टी 5 फीसदी से ज्यादा लुढ़क चुके हैं। जबकि, YTD यह गिरावट 14% तक पहुंच गई है।

Share Market Crash : भारतीय शेयर बाजार सितंबर 2024 के बाद से लगातार जूझता हुआ दिख रहा है। मोटे तौर पर पूरे दो साल से बाजार का बेंचमार्क इंडेक्स Nifty ऊपर जाने की जगह 22000 से 24000 के दायरे में है। जबकि, 2 साल में दो बार ऐसा हुआ है कि इसने 26000 का आंकड़ा छुआ है। पिछले 1 महीने में ही Nifty 5% से ज्यादा लुढ़क चुका है। ठीक यही हाल इसके राइवल इंडेक्स Sensex का है।

Share Market Crash Sensex Nifty

बाजार में बढ़ती जा रही गिरावट

दोनों बेंचमार्क इंडेक्स की ग्रोथ को इस साल अब तक यानी ईयर टू डेट (YTD) के टाइमफ्रेम पर देखा जाए, तो दोनों ही इंडेक्स 14% से ज्यादा लुढ़क चुके हैं। YTD के हिसाब से Sensex जहां 14.43% यानी करीब 12,291.58 अंक लुढ़ककर 72,897.02 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, इसी समय में Nifty 12.71% की गिरावट के साथ 3,322.75 अंक नीचे 22,823.80 के आसपास कारोबार कर रहा है।

End of Feed