बाजार से बेज़ार! Nifty 200, Sensex 500 अंक नीचे बंद, 1 महीने में ₹22 लाख करोड़ साफ

शेयर बाजार में अक्टूबर की शुरुआत बेहद निराशाजनक हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित पूरा बाजार लगातार लुढ़कता जा रहा है। इस व्यापक बिकवाली के चलते एक महीने में निवेशकों को 22 लाख करोड़ की चपत लगी है।

Share Market Crash Today : आज गुरुवार 1 अक्टूबर, 2026 को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex जहां 0.79% की गिरावट के साथ 570.59 अंक लुढ़ककर 71,909.70 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को बाजार 72,480.29 पर बंद हुआ। वहीं, दिन में 72,572.90 के हाई और 71,292.88 के इंट्रा डे लो तक गया।

Stock Market Crash sensex, nifty शेयर बाजार में गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट

इंडेक्सक्लोजिंगगिरावटदिन का हाईदिन का लो
Sensex71,909.70-570.59 (-0.79%)72,572.9071,292.88
Nifty 5022,421.95-198.50 (-0.88%)22,610.6022,217.30
इसी तरह निफ्टी 0.88% की गिरावट के साथ 198.50 अंक टूटकर 22,421.95 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, दिन में निफ्टी 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 22,217.30 के इंट्रा डे लो तक लुढ़क गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि दिन के आखिर में 22400 का अहम सपोर्ट लेवल डिफेंड किया है।

End of Feed