Sensex 790, Nifty 277 अंक चढ़कर बंद, 5 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की पूंजी, 5 वजहों से आई तेजी

शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। IT स्टॉक्स को छोड़कर चौतरफा खरीदारी के चलते निवेशकों की पूंजी 5 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ी। इस दौरान Sensex 790 और Nifty 277 अंक तेजी में बंद हुए।

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मजबूत ग्लोबल संकेतों, बैंकिंग और फार्मा शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुआ। Sensex करीब 790 अंक उछल गया जबकि Nifty 23,700 के करीब पहुंचकर बंद हुआ।

Share Market Nifty Sensex

शेयर बाजार में जोरदार तेजी

Nifty 277 अंक यानी 1.18% की तेजी के साथ 23,689.60 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 23,777.20 का हाई बनाया जबकि दिन का लो 23,426.55 रहा। बाजार में पूरे दिन खरीदारी का माहौल बना रहा।

End of Feed