Share Bazar Today: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 90 अंक लुढ़का; SBI, टाटा स्टील के स्टॉक्स फिसले

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 9, 2023, 11:19 AM IST

Share Bazar News Today, 9 June 2023: ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। एशिया बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी आई।

Share Bazar News Today, 9 June 2023: शेयर बाजार में आज गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स 11 बजे करीब 90 अंक नीचे है। यह 62,780 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 19 अंक नीचे 18,610 अंक नीचे बना हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 13 में गिरावट और 17 में बढ़त है। टॉप गेनर्स में एक्सिस बैंक अल्ट्राटेक, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस है। वहीं लूजर्स में टाटा स्टील, एसबीआई और इंफोसिस शामिल हैं।

Share Bazar

शेयर बाजार

वहीं 8 जून को पिछले लगातार 5 कारोबारी सत्रों में बाजार में करेक्शन देखने को मिला। RBI की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा। लेकिन महंगाई अनुमान में उम्मीद से कम कटौती ने बाजार का मूड खराब कर दिया। कल के कारोबार में मेटल को छोड़कर ज्यादा सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 294 अंक गिरकर 62849 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 92 अंक गिरकर 18635 पर बंद हुआ था।

End of Feed