Share Bazar News : शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 220 अंक टूटकर हुआ बंद

  • Agency by: Agency
  • Updated May 28, 2024, 05:19 PM IST

Share Bazar News Today (आज का शेयर बाजार), 28 May 2024: पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इसके बावजूद अंत में यह 44.30 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,888.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स कंपनियों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

Share Bazar News Today (आज का शेयर बाजार), 28 May 2024: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 220 अंक के नुकसान में रहा। निवेशकों ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अनिश्चितता के बीच मुनाफावसूली को तरजीह दी। लाभ और नुकसान के बीच घूमते हुए तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 220.05 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,170.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 75,585.40 अंक तक गया जबकि नीचे में 75,083.22 अंक तक आया।

Share Bazar News : शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 220 अंक टूटकर हुआ बंद

BSE के टॉप बढ़त और गिरावट वाले शेयर

पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इसके बावजूद अंत में यह 44.30 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,888.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स कंपनियों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं।

End of Feed