Share Bazar: शेयर बाजारा में गिरावट, सेंसेक्स 160 अंक लुढ़का; टाइटन, बजाज फाइनेंस के शेयर में गिरावट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 19, 2023, 11:47 AM IST

Share Bazar News Today (आज का शेयर बाजार), 19 June 2023: वैश्विक बाजार से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया बाजार पर दबाव पर बने हुए हैं। SGX NIFTY और US FUTURES में फ्लैट कारोबार देखने को मिला है। US मार्केट शु्क्रवार कमजोर बंद हुए थे।

Share Bazar News Today, 19 June 2023: शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स में 11 बजे 160 अंक की गिरावट देखने को मिली। यह 63,224 पर बना हुआ है। वहीं निफ्टी में 49.25 अंक की गिरावट है यह 18,776 स्तर पर बना हुआ है। सेंसेक्स में टॉप गिरावट वाले शेयर में कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, NTPC और रिलायंस शामिल हैं। वहीं टॉप बढ़त वाले शेयर में बजाज फाइनेंस, टाइटन, सनफार्मा शेयर शामिल हैं।

Share Bazar Today

Share Bazar Today: शेयर बाजार

एशियाई बाजार की चाल

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY में 2.00 अंक की बढ़त है। वहीं, निक्केई करीब 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 33,667.37 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.60 फीसदी की कमजोरी है। ताइवान का बाजार 0.27 फीसदी गिरकर 17,242.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 19,896.66 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 3,261.59 के स्तर पर दिख रहा है।

End of Feed