Servotech Renewable के Q3 नतीजे, मुनाफे में बड़ा उछाल, शेयरों ने दिया 3 साल में 959 फीसदी का रिटर्न

Servotech Renewable ने Q3 में ₹9.18 करोड़ का जबरदस्त शुद्ध लाभ दर्ज किया। कुल राजस्व ₹216.29 करोड़ पहुंचा। शेयरों ने 3 साल में 959% का शानदार रिटर्न दिया।

सौर ऊर्जा समाधान प्रदाता और EV चार्जर निर्माता NSE में लिस्टेड कंपनी Servotech Renewable ने Q3 FY2025 के लिए जबरदस्त मुनाफे की घोषणा की है। कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) ₹9.18 करोड़ (पिछले साल Q3 में ₹1.11 करोड़) रहा वहीं कुल राजस्व ₹216.29 करोड़ (YoY 4 गुना वृद्धि) रहा। इसका कुल खर्च ₹20.4 करोड़ रहा है।

EV Stock

ईवी स्टॉक।

शेयर प्रदर्शन

पिछले 3 सालों में Servotech Renewable के शेयरों ने 959% का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं पांच साल में 4,606.35% का रिटर्न दिया है। कंपनी EV चार्जिंग और सौर ऊर्जा समाधानों में अपनी मजबूत पकड़ के चलते तेजी से विस्तार कर रही है। निवेशकों के लिए यह मल्टीबैगर स्टॉक बन सकता है।

End of Feed