टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप ₹67,859.77 करोड़ बढ़ा, जानें किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा और नुकसान

Sensex Top 10 Companies Market Capitalisation: पिछले हफ्ते के कारोबार में सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में 67,859.77 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है तो इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 कंपनियों का मार्केट कैप ₹67,859.77 करोड़ बढ़ा
  • एचडीएफसी बैंक को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
  • सबसे ज्यादा घाटे में रहा इंफोसिस

Sensex Top 10 Companies Market Capitalisation: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते हफ्ते कुल 67,859.77 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे ज्यादा फायदा आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक को हुआ। पिछले हफ्ते BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 598.03 अंक (0.99 प्रतिशत) चढ़ गया था। बताते चलें कि शेयर बाजार शुक्रवार (14 अप्रैल) को डॉ. अंबेडकर जयंती के मौके पर बंद था। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल फायदे में रहीं। तो वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस को नुकसान उठाना पड़ा।

market cap, market capitalisation, sensex, bse, reliance

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 17,188.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,27,940.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

ICICI Bank के मार्केट कैप में 17,188.25 करोड़ रुपये का इजाफा

बीते हफ्ते आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 17,188.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,27,940.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप भी 15,065.31 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 9,44,817.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि, एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 10,557.84 करोड़ रुपये बढ़कर 5,11,436.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया तो आईटीसी का मार्केट कैप 10,190.97 करोड़ रुपये बढ़कर 4,91,465.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

End of Feed