Sensex जाएगा 89,000 पर, Morgan Stanley ने भारतीय बाजार पर जताया भरोसा, जानें कब तक?

लगातार मंदी का सामना कर रहे भारतीय शेयर बाजार निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली का मनना है कि अगले 12 महीने में स्टॉक मार्केट में अच्छी तेजी लौटेगी।

Sensex target: लंबे समय से मंदी का सामना कर रहे भारतीय शेयर बाजार निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने कमाई में सुस्ती और तेल की कीमतों में अचानक उछाल के बावजूद Sensex का टारगेट 89,000 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का मनना है कि सेंसेक्स का यह लेवल अगले 12 महीनों में आ सकता है। यानी ब्रोकरेज फर्म का सेंसेक्स का यह टारगेट जून 2027 तक 15% की बढ़त की संभावना दिखाता है।

Share Market News

भारतीय शेयर बाजार

क्यों शेयर बाजार में लौटेगी तेजी?

भारत को डिफेंसिव ग्रोथ मार्केट बताते हुए, Morgan Stanley का मानना है कि छह-तिमाही की मिड-साइकिल मंदी से उबरने के बाद कमाई में तेजी आएगी। इसे RBI की ब्याज दरों में कटौती, बैंकों के नियमों में ढील और लिक्विडिटी बढ़ाने जैसे कारकों का समर्थन मिलेगा। इसके अलावा, ऊर्जा, रक्षा, सेमीकंडक्टर, उर्वरक और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में मजबूत पूंजीगत खर्चउबरने(Capex) के रुझान, बड़े टैक्स कट और अपेक्षाकृत प्रोत्साहन देने वाली राजकोषीय नीतियां भी इसमें सहायक होंगी। मजबूत घरेलू विकास, स्थिर वैश्विक विकास और मौजूदा स्तरों से तेल की कीमतों में गिरावट भी इसको सपोर्ट करेगा।

End of Feed