Share Market Today: सेंसेक्स 98 अंक चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी ने भी छुआ नया शिखर

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 16, 2024, 06:18 PM IST

Share Market Today: बीएसई सेंसेक्स 97.84 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ नई रिकॉर्ड ऊंचाई 82,988.78 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 27.25 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 25,383.75 अंक पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.28 फीसदी चढ़ने में सफल रहा।

Share Market Today: शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 98 अंक की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी कारोबार के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में सफल रहा। विदेशी कोषों के निवेश के बीच ऊर्जा और बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार को तेजी मिली। बीएसई सेंसेक्स 97.84 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ नई रिकॉर्ड ऊंचाई 82,988.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 293.4 अंक चढ़कर नये शिखर 83,184.34 अंक तक चला गया था।

Share Market Today

शेयर मार्केट में तेजी।

इन स्टॉक्स में रही तेजी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 27.25 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 25,383.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 89.2 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 25,445.70 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी सबसे ज्यादा 2.44 प्रतिशत के लाभ में रही। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर भी प्रमुख रूप से बढ़त में रहे।ॉ

End of Feed