सुबह-सुबह ₹15 लाख करोड़ साफ, 10 महीने के निचले स्तर पर बाजार, सेंसेक्स 2400 और निफ्टी 726 अंक फिसला

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की लपटें अब ग्लोबल शेयर बाजारों को झुलसाने लगी हैं। सोमवार को ग्लोबल मार्केट्स के साथ ही भारतीय शेयर बाजार में भारी गैप डाउन देखने को मिला। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स में ओपनिंग सेशन में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

Nifty Sensex Share Market Toady: टोक्यो से मुंबई तक क्रूड के दाम लगी आग की तपिश दिख रही है। सोमवार को क्रूड ऑयल के दाम में आई एतिहासिक तेजी के चलते एशियाई बाजारों में 2 से 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। सबसे ज्यादा असर जापान और दक्षिण कोरियाई बाजार में देखने को मिला है, जहां बेंचमार्क इंडेक्स में 8 फीसदी तक की गिरावट आई है। कमजोर ओपनिंग के बाद बाजार में गिरावट गहराती जा रही ही है। सेंसेक्स 2415.69 अंक की गिरावट के साथ 3.06 % टूट गया है। वहीं, निफ्टी 728.65 अंक की गिरावट के साथ 2.98% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

share Market Crash 9 march

शेयर बाजार में भारी तबाही (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

15 लाख करोड़ साफ

6 मार्च की क्लोजिंग और 9 मार्च की ओपनिंग के बीच बाजार की गिरावट से मार्केट कैपिटलाइजेशन में बड़ा नुकसान दिखाई दे रहा है। खासतौर पर BSE का मार्केट कैप करीब ₹15 लाख करोड़ घट गया, जो ग्लोबल बाजारों की कमजोरी और घरेलू बाजार में गैप-डाउन ओपनिंग का असर दिखाता है।

End of Feed