पिछले हफ्ते Sensex 1193 अंक चढ़ा, सोमवार से Stock Market में जारी रहेगी रैली या लगेगा ब्रेक? जानें कैसा रहेगा मार्केट का मूड

विदेशी निवेशकों की व्यापारिक गतिविधियां, रुपये-डॉलर का रुख और कच्चे तेल की कीमतों का उतार-चढ़ाव अगले हफ्ते शेयर बाजार के रुख को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते अच्छी तेजी रही। BSE का 30 शेयरों वाला Sensex 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 373 अंक या 1.50 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को निफ्टी में लगातार आठवें सत्र में तेजी दर्ज की गई, जबकि सेंसेक्स लगातार पांचवें दिन लाभ में रहा। अब निवेशकों की नजर सोमवार से शुरू होने वाले नए सप्ताह पर है। क्या अगले हफ्ते भी बाजार में तेजी जारी रहेगी या फिर लगेगा ब्रेक? आइए मार्केट एक्सपर्ट भारतीय बाजार को लेकर क्या अनुमान लगा रहे हैं, जानते हैं।

शेयर बाजार

शेयर बाजार

तेजी जारी रहने की संभावना

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख-संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में धीरे-धीरे तेजी जारी रहने की संभावना है। इस सप्ताह, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कटौती के बाद उपभोग बढ़ने की उम्मीद, अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की सभावना और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता को लेकर धारणा में सुधार से समर्थन मिला। ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा कि अमेरिकी और एशियाई बाजारों में आशावाद के साथ वैश्विक धारणा प्रमुख ‘चालक’ बनी हुई है, जो फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों की वजह से है। इससे जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ रही है। इससे बाजार में तेजी जारी रह सकती है।

End of Feed