Stock Market: सेंसेक्स पहली बार 80,000 के पार हुआ बंद, इन शेयरों में तेजी से बना रिकॉर्ड

Stock Market: सरकारी खर्च में तेजी तथा कंपनियों की कमाई बेहतर रहने से शेयरों के उच्च मूल्यांकन का सपोर्ट मिल रहा है। सेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, सन फार्मास्युटिकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से तेजी में रहे।

Stock Market:बीएसई सेंसेक्स 63 अंक चढ़कर पहली बार 80,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहा। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच मुख्य रूप से बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टीसीएस में लिवाली से बाजार में तेजी आई।तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 62.87 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 80,049.67 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 405.84 अंक की तेजी के साथ 80,392.64 अंक तक चला गया था। लेकिन बाद में मुनाफावसूली से यह नीचे आया।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.65 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ नये शिखर 24,302.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 114.5 अंक चढ़कर 24,401 अंक तक गया था।

Stock Market Record, Stock market, Sensex, Sensex record, Nifty, Nifty record

शेयर बाजार नए रिकॉर्ड पर बंद

तेजी की क्या वजह

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि निवेश के लिहाज से रक्षात्मक माने जाने वाली आईटी और फॉर्मा क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में लिवाली देखी गयी। अमेरिका में मुद्रास्फीतिक दबाव कम होने, तिमाही आधार पर आय परिदृश्य में सुधार तथा 10 साल के बॉन्ड प्रतिफल में तेज गिरावट से इन शेयरों में लिवाली की गयी।

End of Feed