Sensex hits 85000 mark for the first time: सेंसेक्स पहली बार 85000 के पार, निफ्टी 26 हजार के करीब; मेटल इंडेक्स 2% ऊपर

Share Bazar News Today (आज का शेयर बाजार), 24 September 2024: भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त का सिलसिला जारी रखा। इसके साथ ही एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। आज बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 85,000 का स्तर पार किया और 85,008 अंकों के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, यह लगातार चौथा सेशन है जिसमें सूचकांक ने नई ऊंचाई दर्ज की है। इसी तरह, निफ्टी 50 ने भी लगातार चौथे कारोबारी दिन नया रिकॉर्ड बनाया और 25,970 अंक पर पहुंचकर 26,000 के स्तर के करीब पहुंच गया।

Share Bazar News Today,24 September 2024: सेंसेक्स ने पहली बार 85000 के आंकड़े को पार कर दिया है। वहीं निफ्टी 26 हजार के करीब कारोबार कर रहा है। इस दौरान सबसे ज्यादा तेजी मेटल इंडेक्स में देखने को मिली। यह 2% तक उछला। हालाकिघरेलू बाजारों में तीन सत्र से जारी रिकॉर्ड तेजी के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई थी।

share Bazar, share Bazar news, sensex share price, share Bazar today, Bazar today,

शेयर बाजार टुडे।

मुनाफावसूली के बीच 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 212.54 अंक की गिरावट के साथ 84,716.07 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 52.2 अंक फिसलकर 25,886.85 अंक पर रहा।

End of Feed