Senior Citizen FD Repo Rate Hike : रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ा दिया है। इसका असर तमाम बैंकों पर दिखने लगा है। एक तरफ बैंक होम लोन, कार लोन सहित तमाम तरह के लोन का रेट बढ़ा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बैंकों ने FD पर ब्याज दर बढ़ाना भी शुरू कर दिया है। खासतौर पर सीनियर सिटीजन को बैंक FD पर 8.50% तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
सीनियर सिटीजन को FD पर मिल रहा बंपर ब्याज
सीनियर सिटीजन अगर रिटायरमेंट के बाद जमा पूंजी को सुरक्षित रखते हुए फिक्स्ड रिटर्न चाहते हैं, तो Fixed Deposit यानी FD एक बार फिर आकर्षक विकल्प नजर आ रही है। क्योंकि, कई बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज देते हैं। फिलहाल, यह दर 8.50% तक पहुंच गई है। हालांकि यह हर FD पर नहीं है। 8.50% का रेट फिलहाल Suryoday Small Finance Bank की 5 साल की FD पर उपलब्ध है। वहीं Jana Small Finance Bank 3 साल की FD पर 8.30% तक ब्याज दे रहा है।
5 साल की FD में 8.50% तक कमाई
Senior Citizens के लिए सबसे ज्यादा ब्याज Small Finance Banks में देखने को मिल रहा है। 5 साल की FD में Suryoday Small Finance Bank 8.50% के साथ सबसे ऊपर है। Jana Small Finance Bank 8.00% और Ujjivan Small Finance Bank 7.70% दे रहे हैं। ये तुलनात्मक बैंक दरें 8 अक्टूबर, 2026 को इन बैंकों की वेबसाइट्स पर बउपलब्ध दरों पर आधारित हैं। हालांकि, RBI की 7 अक्टूबर की Repo Rate हाइक के आधार पर ये बैंक अपनी FD रेट में और भी बदलाव कर सकते हैं।
| बैंक | 3 साल की FD | 5 साल की FD |
|---|---|---|
| Suryoday Small Finance Bank | 7.40% | 8.50% |
| Jana Small Finance Bank | 8.30% | 8.00% |
| Utkarsh Small Finance Bank | 8.00% | 7.50% |
| Shivalik Small Finance Bank | 7.75% | 6.50% |
| Ujjivan Small Finance Bank | 7.75% | 7.70% |
| Equitas Small Finance Bank | 7.60% | 7.50% |
| slice Small Finance Bank | 7.50% | 7.25% |
Private Banks में DCB Bank सबसे आगे
अगर आप Small Finance Bank की बजाय Private Sector Bank में FD करना चाहते हैं, तो 5 साल की अवधि में DCB Bank 8.00% के साथ सबसे ऊपर है। 3 साल की FD में Bandhan Bank, IndusInd Bank और YES Bank 7.75% तक ब्याज दे रहे हैं। RBL Bank 7.50% और SBM Bank India 7.60% के आसपास है। 5 साल के लिए Axis Bank और Jammu & Kashmir Bank 7.25%, IndusInd Bank 7.15% और ICICI Bank 7.10% दे रहे हैं।
| बैंक | 3 साल की FD | 5 साल की FD |
|---|---|---|
| Bandhan Bank | 7.75% | — |
| IndusInd Bank | 7.75% | 7.15% |
| YES Bank | 7.75% | — |
| RBL Bank | 7.50% | — |
| DCB Bank | — | 8.00% |
| Axis Bank | — | 7.25% |
| ICICI Bank | — | 7.10% |
सरकारी बैंकों में कितना मिल रहा है?
अगर आपका फोकस ज्यादा ब्याज के साथ बड़े और स्थापित सरकारी बैंकों पर है, तो दरें Small Finance Banks से कम हैं, लेकिन कुछ विकल्प अभी भी 7% के आसपास हैं। 3 साल की FD में Bank of India 7.45% के साथ आगे है। SBI और Punjab National Bank 6.80% दे रहे हैं। 5 साल की FD में SBI 7.05% के साथ सरकारी बैंकों में सबसे ऊपर है। Bank of Baroda 6.90%, PNB 6.85% और Canara Bank 6.75% तक दे रहे हैं।
| बैंक | 3 साल की FD | 5 साल की FD |
|---|---|---|
| Bank of India | 7.45% | — |
| SBI | 6.80% | 7.05% |
| Bank of Baroda | 6.75% | 6.90% |
| PNB | 6.80% | 6.85% |
| Canara Bank | 6.75% | 6.75% |
| Indian Overseas Bank | — | 6.60% |
Bajaj Finance ने भी बढ़ाया FD Rate
Repo Rate hike का शुरुआती असर NBFC FD पर भी दिखा है। Bajaj Finance ने 7 अक्टूबर 2026 से अपनी FD rates में बदलाव किया है। Senior Citizens को 31 से 60 महीने की FD पर अब 8.15% तक ब्याज मिल रहा है। 18 से 30 महीने की अवधि पर 7.40% और 12 से 17 महीने पर 7.20% की दर है।
