Secured vs Unsecured Credit Card: आपके लिए कौन सा क्रेडिट कार्ड बेहतर है? यहां जानें अंतर

क्रेडिट कार्ड लेने के बारे में विचार करते ही दूसरा सवाल यही आता है कि सिक्योर्ड (Secured) और अनसिक्योर्ड (Unsecured) क्रेडिट कार्ड में से कौन-सा कार्ड लेना चाहिए। अक्सर लोग इन दोनों के बीच के बुनियादी अंतर को नहीं समझ पाते, जिससे सही कार्ड को चुनना मुश्किल हो जाता है।

क्रेडिट कार्ड आज के समय में कैशलेस पेमेंट, ऑनलाइन खरीदारी और बिल पेमेंट का एक अहम टूल बन चुके हैं, लेकिन जब कार्ड चुनने की बारी आती है तो पहला सवाल यही आता है कि Secured या Unsecured क्रेडिट कार्ड में से कौन सा कार्ड बेहतर होगा। दरअसल, ये दोनों ही कार्ड अलग-अलग तरह से काम करते हैं और इनके अपने फायदे-नुकसान भी अलग-अलग हैं-

Secured Vs Unsecured Credit Cards

कौन-सा क्रेडिट कार्ड ज्यादा सही (Photo: iStock)

Secured Credit Card क्या होता है

Secured क्रेडिट कार्ड में आपको कार्ड जारी होने के लिए बैंक को एक सिक्योरिटी डिपॉजिट (Fixed Deposit) देना होता है। यह डिपॉज़िट आपके कार्ड के क्रेडिट लिमिट के रूप में काम करता है। उदाहरण के लिए अगर आप 50,000 का FD रखते हैं तो आपको लगभग उस रकम के करीब कार्ड लिमिट मिल सकती है। यह कार्ड खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनका क्रेडिट स्कोर कम है या कोई क्रेडिट हिस्ट्री ही नहीं है। जैसे छात्र, नए नौकरीपेशा या जिनके पुराने क्रेडिट रिकॉर्ड खराब रहे हैं। Secured कार्ड लेने से आप क्रेडिट हिस्ट्री बनाए रख सकते हैं या इसे सुधार सकते हैं, बशर्ते आप अपने बिल समय पर चुकाएं।

End of Feed